विदेश में कार्ड से खर्च करना होगा महंगा, एक्सिस और कोटक बैंक ने बढ़ाई फीस

विदेश यात्रा के दौरान क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करना अब आपकी जेब पर भारी पड़ेगा। एक्सिस बैंक 28 अगस्त 2026 से अपने क्रेडिट कार्ड्स पर डायनामिक करेंसी कन्वर्जन (DCC) चार्ज को 1.5% से बढ़ाकर 3.5% करने जा रहा है। इसी तरह, कोटक महिंद्रा बैंक 1 अगस्त से अपने डेबिट कार्ड्स पर इस शुल्क को 1% + GST से बढ़ाकर 3.5% + GST कर देगा। गौरतलब है कि DCC शुल्क तब वसूला जाता है जब आप विदेश में किसी सामान या सेवा का भुगतान भारतीय रुपये में करते हैं।

by shortkt.com
4 hours ago
विदेश में कार्ड से खर्च करना होगा महंगा, एक्सिस और कोटक बैंक ने बढ़ाई फीस | ShortKT