विदेशी गर्लफ्रेंड को भारत में एडवेंचर का शौक, बॉयफ्रेंड ने 'कोलंबस' झूले पर बैठाया
कंटेंट क्रिएटर इम्मी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह अपनी यूक्रेनी गर्लफ्रेंड को भारत में कोलंबस झूले का आनंद दिलाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'वह दो दिन से झगड़ रही थी... आज उसे असली इंडियन एडवेंचर दिखा दिया।' झूले पर बैठी उनकी गर्लफ्रेंड के हैरान कर देने वाले रिएक्शन को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया, 'यह तो वाकई एक शानदार अनुभव रहा।'