विजय माल्या की अजीब टिप्पणी, कहा- कॉकरोच बनकर शायद बेहतर होगी ज़िंदगी
आर्थिक अपराधी विजय माल्या ने अपने साथ हुए कथित अन्याय का जिक्र करते हुए खुद की तुलना एक कॉकरोच से की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने लिखा, "मैंने अब तक जितनी नाइंसाफियां झेली हैं और जो अभी भी जारी हैं, उन्हें देखकर लगता है कि क्या मुझे कॉकरोच बन जाना चाहिए... शायद कॉकरोच के रूप में जीवन ज्यादा आसान हो।" गौरतलब है कि माल्या साल 2016 में भारत छोड़कर ब्रिटेन चले गए थे।