विंबलडन में ब्रायन लारा के साथ नजर आईं मिस्ट्री वुमन कौन हैं?
विंबलडन 2026 के सेमीफाइनल मैच के दौरान पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा रॉयल बॉक्स में एक युवती के साथ देखे गए, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। इस मिस्ट्री वुमन की पहचान त्रिनिदाद-टोबैगो की मशहूर मॉडल यसाबेल बिस्नाथ के रूप में हुई है। यसाबेल कई बड़े फैशन ब्रांड्स और मैगजीन के लिए काम कर चुकी हैं और वह मिस वर्ल्ड त्रिनिदाद-टोबैगो का खिताब भी जीत चुकी हैं।