वाराणसी: शोरूम में नहाया, कॉफी पी और डांस किया, फिर 4.71 लाख की बाइक लेकर हुआ फरार
वाराणसी से एक अनोखी चोरी का मामला सामने आया है। एक चोर ने शोरूम का कांच तोड़कर अंदर प्रवेश किया। वहां उसने इत्मीनान से कॉफी पी, नहाया और बाइक के कवर को लुंगी बनाकर डांस भी किया। इसके बाद वह ₹4.71 लाख कीमत की KTM बाइक लेकर रफूचक्कर हो गया। यह पूरी वारदात शोरूम में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।