वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर पीएसी जवान की बंदूक से चली गोली, 3 लोग जख्मी

शनिवार की सुबह उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रवेश द्वार पर पीएसी के एक जवान की बंदूक से गलती से गोलियां चल गईं, जिससे 3 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जवान के हाथों से कार्बाइन फिसलकर नीचे गिर गई, जिसके चलते 2 राउंड फायर हुए और गोलियों के छर्रे वहां मौजूद 3 लोगों को लग गए। डॉक्टरों के अनुसार, तीनों घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।

by shortkt.com
5 hours ago
वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर पीएसी जवान की बंदूक से चली गोली, 3 लोग जख्मी | ShortKT