वाराणसी एयरपोर्ट: यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग जख्मी
उत्तर प्रदेश के वाराणसी हवाई अड्डे पर एक यात्री की पिस्तौल से अचानक फायर होने के कारण दो लोग घायल हो गए। घटना तब हुई जब यात्री सुरक्षा नियमों के पालन के लिए अपनी बंदूक से मैगजीन अलग कर रहा था। इसी दौरान ट्रिगर दबने से गोली चल गई, जो जमीन से टकराकर वहां मौजूद एक युवक और एक महिला को जा लगी। आजमगढ़ का रहने वाला यह यात्री मुंबई की उड़ान भरने वाला था।