वर्ल्ड चैंपियनशिप: पीवी सिंधु को पहली बार किसी चीनी खिलाड़ी से मिली हार
BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में पीवी सिंधु को दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी वांग झी यी ने मात दे दी है, जिसके साथ ही सिंधु टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। इस मुकाबले में सिंधु 11-21, 21-15, 17-21 से पराजित हुईं। विश्व चैंपियनशिप के इतिहास में किसी चीनी शटलर के हाथों यह सिंधु की पहली हार है। इससे पहले, उन्होंने चीनी खिलाड़ियों के खिलाफ खेले गए अपने सभी आठ मुकाबलों में जीत दर्ज की थी।