वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल: सोने की अगली तेजी में Gen Z की भूमिका अहम
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सोने के बाजार में आने वाला बदलाव आभूषणों की खरीदारी के बजाय डिजिटल निवेश पर आधारित हो सकता है। इसकी मुख्य वजह Gen Z है, जो सोने को देखने और उसमें निवेश करने के नजरिए को पूरी तरह बदल रही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि युवा पीढ़ी सोने को एक ऐसी वित्तीय संपत्ति मानती है, जो जरूरत पड़ने पर आसानी से नकदी में बदली जा सकती है और निवेश में काफी लचीलापन देती है।