वर्ल्ड ऐथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाले आशीष यादव कौन हैं?
उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में 11 अप्रैल 2007 को जन्मे भारतीय जैवलिन थ्रोअर आशीष यादव ने वर्ल्ड ऐथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया है। आशीष ने अपने करियर की शुरुआत गांव के पास एक सूखे तालाब में लकड़ी के भाले से अभ्यास करके की थी। एक दूधवाले के बेटे होने के नाते, वह अपने पिता के काम में हाथ भी बंटाते थे।