वरुण धवन ने मां संग देखी 'हनुमान अंश', शोभिनव की एक्टिंग की जमकर की तारीफ
वरुण धवन ने जानकारी दी है कि वह अपनी मां के साथ 'हनुमान अंश' फिल्म देखने पहुंचे थे। वरुण ने एक वीडियो साझा करते हुए कहा, 'हनुमान अंश जरूर देखें। मैं इसे अपनी मां के साथ देखने गया था और यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक दिव्य अनुभव है। शोभिनव, तुमने बहुत ही बेहतरीन काम किया है भाई।' वरुण की इस तारीफ पर अभिनेता शोभिनव सत्या ने जवाब देते हुए कहा, 'आपकी बातों से फिल्म को काफी मजबूती मिली है, जो मेरे लिए सबसे ज्यादा खुशी की बात है।'