वरिष्ठ खेल पत्रकार जसविंदर सिद्धू की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
दिल्ली में रविवार देर रात सड़क दुर्घटना में वरिष्ठ खेल पत्रकार जसविंदर सिद्धू की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' ने उनकी मौत पर शोक जताया है। उन्होंने हिन्दुस्तान, अमर उजाला और हिंदुस्तान टाइम्स सहित कई मीडिया संस्थानों के लिए काम किया।