वनडे क्रिकेट में तीन बार 6 विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बने राशिद खान
अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने आयरलैंड के विरुद्ध खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में 6 विकेट अपने नाम किए। इस उपलब्धि के साथ ही वे वनडे फॉर्मेट में तीन बार 6 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले स्पिनर बन गए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि वनडे में सबसे अधिक बार 6 विकेट लेने का रिकॉर्ड वकार यूनिस (5 बार) के नाम है। इसके अलावा, यह राशिद के करियर का 7वां 5 विकेट हॉल भी है।