वंदे मातरम नहीं गाऊंगा, अल्लाह के अलावा किसी और की इबादत मुमकिन नहीं: कांग्रेस सांसद मसूद
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का कहना है कि उन्होंने आज तक कभी 'वंदे मातरम' नहीं गाया है और भविष्य में भी ऐसा नहीं करेंगे। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा, "मैं अल्लाह के अलावा किसी और की इबादत नहीं कर सकता। संविधान ने मुझे यह हक दिया है।" उन्होंने आगे जोड़ा कि अगर कोई 'वंदे मातरम' का प्रचार करना चाहता है, तो करे, इससे उन्हें कोई परेशानी नहीं है।