वंदे मातरम् विवाद: अमित शाह का सोनिया गांधी पर तीखा हमला
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित कांग्रेस दफ्तर में झंडा फहराते समय सोनिया गांधी पर वंदे मातरम् को पूरा गाने से रोकने का इशारा करने का आरोप लगा है, जिसकी गृह मंत्री अमित शाह ने कड़ी निंदा की है। शाह ने कहा, "सोनिया जी... देश की 140 करोड़ जनता आपको देख रही है। आपने जो यह पाप किया है, उसे भारत की जनता कभी माफ नहीं करेगी।"