लोहगढ़ किले में सिगरेट पीने पर भड़का स्थानीय युवक, पर्यटकों से हुई बहस का वीडियो वायरल
महाराष्ट्र के प्रसिद्ध लोहगढ़ किले में पर्यटकों द्वारा सिगरेट पीने को लेकर एक स्थानीय युवक और उनके बीच तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में युवक पर्यटकों को टोकते हुए नजर आ रहा है और कह रहा है कि यह किला उनके लिए किसी मंदिर से कम नहीं है। गौरतलब है कि यह वाकया सिया गोयल और केतन अग्रवाल से जुड़े विवादित मामले के बाद सामने आया है, जिसने हाल ही में काफी सुर्खियां बटोरी थीं।