लोगों से बात करने में हिचकिचाते थे मौरो, 30 साल से बुडेली आइलैंड पर रह रहे हैं अकेले
इटली के बुडेली आइलैंड की देखरेख का जिम्मा मौरो मोरांडी ने संभाला हुआ है। मौरो को भीड़-भाड़ और शोर-शराबे वाली जिंदगी पसंद नहीं थी, इसलिए 1980 के दशक में यात्रा के दौरान जब वह बुडेली पहुंचे, तो उन्होंने वहीं रुकने का फैसला किया। उस वक्त वहां के केयरटेकर रिटायर हो रहे थे, जिनकी जगह मौरो ने ले ली। पिछले 30 सालों से वह वहां अकेले रह रहे हैं और इस दौरान उन्होंने शायद ही किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत की हो।