लॉर्ड्स जीत के बाद जर्सी उतारने वाले थे हरभजन, द्रविड़ ने किया था मना
पूर्व भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह ने खुलासा किया है कि साल 2002 में लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड को हराने के बाद, वह भी सौरव गांगुली की तर्ज पर अपनी जर्सी उतारकर जश्न मनाने की तैयारी में थे। हरभजन के मुताबिक, उस समय राहुल द्रविड़ उनके पास ही मौजूद थे और उन्होंने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। इस सलाह के लिए हरभजन ने द्रविड़ का आभार भी जताया है।