लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 इनामी शूटर एनकाउंटर में ढेर, जिम मालिक की हत्या के थे आरोपी

दिल्ली पुलिस और हरियाणा एसटीएफ ने एक संयुक्त मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो शूटरों को मार गिराया है। इन दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, मारे गए शूटरों की पहचान प्रवेश और हिमांशु के तौर पर हुई है, जो हांसी में जिम मालिक की हत्या के मामले में वांछित थे। इस मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस कॉन्स्टेबल घायल हो गया, जबकि चार अधिकारियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोलियां लगीं।

by shortkt.com
6 hours ago
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 इनामी शूटर एनकाउंटर में ढेर, जिम मालिक की हत्या के थे आरोपी | ShortKT