लेडी डॉन अनुराधा से शादी करने वाला गैंगस्टर काला जठेड़ी बना जुड़वां बेटियों का पिता
साल 2024 में 6 घंटे की कस्टडी पैरोल पर करीब 200 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के बीच लेडी डॉन अनुराधा चौधरी से शादी रचाने वाले गैंगस्टर काला जठेड़ी के घर खुशियां आई हैं। वह अब जुड़वां बेटियों का पिता बन गया है। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने जठेड़ी को अपनी पत्नी और नवजात बच्चियों से मुलाकात करने के लिए 4 घंटे की कस्टडी पैरोल मंजूर की है। अनुराधा ने आईवीएफ तकनीक के जरिए गर्भधारण किया था और उनकी सी-सेक्शन सर्जरी के जरिए डिलीवरी हुई है।