लुधियाना: जगरांव पुल के नीचे सरेआम चल रहा नशा, बीजेपी नेता ने वीडियो जारी कर घेरा
बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लुधियाना के जगरांव पुल के नीचे लोग खुलेआम ड्रग्स ले रहे हैं, जो भगवंत मान सरकार की विफलता को दिखाता है। बिट्टू के मुताबिक, यह चिंताजनक स्थिति ज़मीनी स्तर पर बदतर हालात की पोल खोलती है। वीडियो में कुछ युवक खुले तौर पर नशीले इंजेक्शन लगाते हुए नजर आ रहे हैं।