लिव-इन पार्टनर ने कार में खींचकर पेड़ से बांधा और जिंदा जलाया, 54 दिन बाद इंफ्लुएंसर मंजीत कौर की मौत
इंफ्लुएंसर मंजीत कौर का 54 दिनों तक अस्पताल में संघर्ष करने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक, 3 जुलाई को दो लोगों ने उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में बिठाया, उनके साथ मारपीट की और फिर एक पेड़ से बांधकर आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय मंजीत तलाकशुदा थीं और एक बच्चे की मां थीं। वह आरोपियों में से एक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थीं।