सोमवार को अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कह दिया। अपने इस फैसले पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "यह फैसला लेना बहुत कठिन था और आज भी दिल को दुखाता है, लेकिन मैं समझता हूं कि अब यही सही समय है।" मेसी ने आगे कहा, "मैंने अपना सब कुछ दिया है...अब मेरे पास देने के लिए कुछ नहीं बचा है।"