लालू यादव की अचानक बिगड़ी सेहत, आईजीआईएमएस में भर्ती
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल ले जाया गया है। इस दौरान राबड़ी देवी और उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी उनके साथ मौजूद रहे। फिलहाल अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम उनकी जांच कर रही है और उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। खबरों के अनुसार, चक्कर आने की शिकायत के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।