लारक द्वीप पर अमेरिकी हमला, ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना
अमेरिका ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य में समुद्री सुरंगें बिछाने की ईरान की योजना को सुरक्षा के लिए खतरा माना और लारक द्वीप स्थित ईरानी सैन्य अड्डों पर बमबारी की। इसके पलटवार में ईरान ने जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागने की बात कही है। ईरान ने चेतावनी दी है कि अमेरिकी कार्रवाई का जवाब अब और भी ज्यादा घातक तरीके से दिया जाएगा।