लातविया में 'एक घंटे के पति' की सेवा का चलन, जानिए क्या है पूरा मामला
लातविया में महिलाएं घरेलू कामकाज में मदद के लिए 'एक घंटे के पति' की सुविधा ले रही हैं। देश में मौजूद लैंगिक असंतुलन इसकी एक बड़ी वजह है। यूरोस्टैट के आंकड़ों के मुताबिक, लातविया में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या 15.5% ज्यादा है। महिलाएं फोन या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए इन पुरुषों को काम पर बुलाती हैं, जो घर में प्लंबिंग, दीवार पेंट करने, टीवी सेट करने या पर्दे लगाने जैसे छोटे-मोटे काम निपटाते हैं।