लव मैरिज से खफा परिवार ने बेटी को माना मृत, तस्वीर जलाकर किया अंतिम संस्कार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक परिवार ने अपनी बेटी द्वारा अंतरजातीय प्रेम विवाह करने पर उसे मृत मान लिया है। रिश्तेदारों और समाज के लोगों के सामने परिजनों ने युवती की फोटो जलाकर उसका प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया और साफ कर दिया कि अब उनका बेटी से कोई नाता नहीं है। खबरों के अनुसार, युवती ने पुलिस थाने में अपने माता-पिता और भाइयों को पहचानने से ही मना कर दिया था।

by shortkt.com
6 hours ago
लव मैरिज से खफा परिवार ने बेटी को माना मृत, तस्वीर जलाकर किया अंतिम संस्कार | ShortKT