लड़कों की गाली पर दिक्कत नहीं, लड़कियों की गाली पर 'कल्चरल शॉक' क्यों?: पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'कल्चरल शॉक' वाली टिप्पणी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान लड़के और लड़कियां दोनों ही अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे, मगर प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से लड़कियों के गाली देने की बात उठाई। राहुल ने कहा, "लड़के गाली दें तो कोई समस्या नहीं...लेकिन लड़की गाली दे तो 'कल्चरल शॉक'।"