ऑल इंडिया बुलियन एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में सोने का भाव ₹2,700 घटकर ₹1,58,200 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, वहीं चांदी की कीमत में ₹5,000 की कमी आई है और यह ₹2,40,500 प्रति किलोग्राम हो गई है। पिछले पांच दिनों के कारोबार में सोने के दाम कुल ₹8,900 तक नीचे गिरे हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते कच्चे तेल के दाम बढ़ गए हैं, जिससे महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। ब्याज दरों पर बढ़ते फोकस के कारण कीमती धातुओं के बाजार पर दबाव देखा जा रहा है।