लखनऊ: 3 साल के बच्चे की जान बचाने के लिए खून से निकाला गया कोलेस्ट्रॉल
लखनऊ पीजीआई के चिकित्सकों ने प्लाज़्मा एक्सचेंज प्रक्रिया की मदद से एक तीन साल के बच्चे के शरीर से अत्यधिक कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकाला है। बच्चा 'होमोजाइगस फैमिलियल हाइपरकोलेस्टेरोलेमिया' (HoFH) नाम की एक बेहद दुर्लभ बीमारी से जूझ रहा था, जिसके चलते उसके रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़कर 854 मिलीग्राम/डेसीलीटर हो गया था। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर रक्त से खराब कोलेस्ट्रॉल को प्राकृतिक रूप से साफ करने में असमर्थ होता है।