लखनऊ: नर्सरी के बच्चे को क्लास मॉनिटर ने 12 मिनट तक पीटा, वीडियो सामने आने पर परिजन हैरान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक प्राइवेट स्कूल में नर्सरी में पढ़ने वाले 5 साल के एक बच्चे के साथ क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से मारपीट की। घटना के बाद घायल छात्र को इलाज के लिए पीजीआई ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि क्लास मॉनिटर छात्रा ने करीब 12 मिनट तक बच्चे को लगातार थप्पड़ मारे, घूंसे बरसाए और उसके बाल भी खींचे। इस मामले के सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने आरोपी छात्रा को स्कूल से निकाल दिया है।

by shortkt.com
4 hours ago
लखनऊ: नर्सरी के बच्चे को क्लास मॉनिटर ने 12 मिनट तक पीटा, वीडियो सामने आने पर परिजन हैरान | ShortKT