लखनऊ के नवाब ने आखिर क्यों एक साथ 27 पत्नियों को तलाक दे दिया था?

साल 1856 में अंग्रेजों ने अवध के अंतिम नवाब वाजिद अली शाह को सत्ता से बेदखल कर दिया था और उन्हें कोलकाता के मटियाबुर्ज में रहने के लिए भेज दिया था। उस समय नवाब आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे, तभी ब्रिटिश अफसरों ने उनकी बेगम माशूक महल के गुजारे भत्ते को लेकर एक फरमान जारी किया। इसके विरोध में 31 जुलाई 1878 को नवाब ने माशूक महल सहित अपनी कुल 27 बेगमों को एक ही बार में तलाक देकर ब्रिटिश हुकूमत के हस्तक्षेप के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया था।

by shortkt.com
4 hours ago
लखनऊ के नवाब ने आखिर क्यों एक साथ 27 पत्नियों को तलाक दे दिया था? | ShortKT