लखनऊ एयरपोर्ट पर राहुल गांधी की फ्लाइट के साथ हादसा टला, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतरी विमान
मंगलवार को दिल्ली से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 को लैंडिंग के वक्त गो-अराउंड करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, इस विमान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि पहली बार में विमान का अप्रोच सही नहीं होने के कारण उसे दोबारा प्रयास करके लैंड कराया गया।