रैपिडो राइडर ने महिला को भेजा 'I Love u' का मैसेज, पुलिस की धमकी पर कहा- जो करना है कर लो
नोएडा की रहने वाली गीतिका श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि एक रैपिडो ड्राइवर ने पार्सल पहुंचाने के बाद उन्हें 'I love you' का मैसेज भेजा। वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट के अनुसार, जब महिला ने ड्राइवर को पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी, तो उसने जवाब में कहा, "हां कर दो जाओ, रैपिडो में कर दो।" इस मामले पर रैपिडो ने महिला से माफी मांगी है।