रेस्क्यू मॉकड्रिल के समय नदी में गिरे सब-इंस्पेक्टर, वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी चर्चा में है, जिसमें पुलिस की एक टीम रेस्क्यू का अभ्यास कर रही है। इस दौरान एक एएसआई नदी में रस्सी फेंकने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे सीधे पानी में जा गिरे। राहत की बात यह रही कि मौके पर मौजूद बाकी पुलिसकर्मियों ने फुर्ती दिखाते हुए उन्हें तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया।