रेवाड़ी में सोनम रघुवंशी जैसा हत्याकांड: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, चैट्स से हुआ खुलासा
हरियाणा के रेवाड़ी में सोनम रघुवंशी कांड जैसी एक और घटना सामने आई है। यहाँ एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया और फिर इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की। शक से बचने के लिए महिला ने खूब आंसू भी बहाए। हालांकि, पुलिस ने मृतक के फोन से डिलीट की गई चैट्स को रिकवर कर इस पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।