रेलवे का तोहफा: पुरी रथ यात्रा और ओणम के लिए चलेंगी सैकड़ों स्पेशल ट्रेनें
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सहूलियत के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। ओणम के मौके पर केरल के लिए 100 स्पेशल ट्रेनें और पुरी रथ यात्रा के लिए 300 से ज्यादा विशेष ट्रेनें संचालित की जाएंगी। रेलवे का मुख्य मकसद त्योहारों के समय होने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करना, कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना और यात्रियों को सुरक्षित व आरामदायक सफर मुहैया कराना है।