रेलवे का आधुनिकीकरण: स्टेशनों की छतों से बन रही बिजली, करोड़ों की हो रही बचत
उत्तरी रेलवे ने अपने स्टेशनों और सर्विस बिल्डिंग्स की छतों पर सोलर पैनल लगाने का काम बड़े स्तर पर किया है। अप्रैल और मई 2026 के दौरान इन पैनलों से 34 लाख यूनिट ग्रीन एनर्जी तैयार हुई, जिससे रेलवे को लगभग ₹2.2 करोड़ का फायदा हुआ। अब रेलवे की सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता बढ़कर 28.35 मेगावाट तक पहुंच गई है। इस पहल से कार्बन उत्सर्जन में भी 2,820 टन की कमी आने की उम्मीद है।