रेप-हत्या के दोषी को फांसी, कोर्ट ने कहा- बच्ची की आखिरी चीख सुनने को संवेदनाएं ज़रूरी

पुणे की एक अदालत ने 3-वर्षीय बच्ची के साथ रेप और हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए 65-वर्षीय व्यक्ति को मौत की सज़ा सुनाई है। सज़ा सुनाते हुए कोर्ट ने टिप्पणी की कि अदालत को सिर्फ रिकॉर्ड पर मौजूद तथ्यों पर विचार नहीं करना है, बल्कि उन्हें संवेदनाओं के साथ महसूस भी करना होगा। अदालत ने आगे कहा, "बच्ची की आखिरी चीख...जो ऑडियो-वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई...उसे सुनने के लिए हमारी संवेदनाएं जीवित रहनी चाहिए।"

by shortkt.com
20 hours ago
रेप-हत्या के दोषी को फांसी, कोर्ट ने कहा- बच्ची की आखिरी चीख सुनने को संवेदनाएं ज़रूरी | ShortKT