यूक्रेन पर रूस के ताजा हमलों में कम से कम 10 लोगों की जान चली गई है, जबकि दर्जनों अन्य घायल हुए हैं। यूक्रेनी अधिकारियों का दावा है कि इन हमलों में उत्तर कोरियाई मिसाइलों का प्रयोग किया गया। सियोल, यूक्रेन और पश्चिमी देशों की खुफिया एजेंसियां काफी समय से यह आरोप लगाती आई हैं कि उत्तर कोरिया रूस को हथियार मुहैया करा रहा है।