रूस ने बांग्लादेश से पेमेंट के लिए भारतीय रुपये को क्यों दी प्राथमिकता, चीन को क्यों नकारा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस ने बांग्लादेश में चल रहे अपने परमाणु ऊर्जा संयंत्र प्रोजेक्ट के 11.38 बिलियन डॉलर के भुगतान के लिए चीनी युआन के बजाय भारतीय रुपये की मांग की है। भारत ने पहले ही रूसी तेल के भुगतान के लिए 'रुपया भुगतान प्रणाली' शुरू की थी। रूस का मानना है कि इस तरीके को अपनाने से पश्चिमी बैंकों की जटिलताओं से बचा जा सकेगा और डॉलर पर निर्भरता भी खत्म हो जाएगी।