रूसी महिला ने साझा कीं भारत में सीखीं रोज़मर्रा की 9 आदतें
भारत में निवास कर रही रूसी महिला अनास्तासिया शारोवा ने उन 9 दैनिक आदतों के बारे में बताया है जो उन्होंने यहां सीखी हैं। उन्होंने कहा, "कुकर में कितनी सीटियां लगानी हैं, गाड़ी चलाते समय हर तरफ ध्यान रखना... पड़ोसियों के साथ मिठाई साझा करना, कपड़ों को तेज धूप से बचाकर सुखाना... कीड़े-मकोड़ों को भगाने के लिए अगरबत्ती जलाना... गूगल-मैप के स्थान पर स्थानीय लोगों से रास्ता पूछना... 'ब्रो' बोलना, बातचीत में कई भाषाओं का मिश्रण करना... और घर आने वाले हर अतिथि को पानी पिलाना।"