रुपये में बड़ी गिरावट, डॉलर के सामने 96.16 के निचले स्तर पर फिसला
मंगलवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 96.16 के स्तर तक गिर गया। मई के बाद से यह रुपये का सबसे कमजोर स्तर है। इस गिरावट के पीछे मुख्य कारण दुनिया भर में जारी तनाव है, जिसके चलते कच्चे तेल के दाम लगातार ऊपर जा रहे हैं। मंगलवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई। बता दें कि सोमवार को रुपया 95.68 पर बंद हुआ था।