रीवा: प्रसव के बाद गर्भवती की मौत, मदद के लिए गुहार लगाता वीडियो हुआ वायरल
मध्य प्रदेश के रीवा स्थित संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में प्रसव के बाद 25 वर्षीय कल्पना मिश्रा और उनके नवजात शिशु की जान चली गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में कोताही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। इस दुखद घटना से पहले कल्पना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह रोते हुए यह कहती सुनाई दे रही हैं कि 'मुझे बचा लो, ये लोग मार डालेंगे'।