रीवा: अस्पताल में लिफ्ट हादसे का शिकार हुआ मरीज, फंसने से गई जान
मध्य प्रदेश के रीवा में इलाज के लिए अस्पताल आए 52 वर्षीय एक व्यक्ति की लिफ्ट में फंसकर दर्दनाक मौत हो गई। वह पेड़ से गिरने के चलते कंधे की चोट का उपचार कराने पहुंचे थे। अस्पताल का स्टाफ उन्हें स्ट्रेचर के जरिए लिफ्ट से ऊपर ले जा रहा था, तभी लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई। पीड़ित के बेटे ने बताया कि जब वे ऊपर पहुंचे, तो उनके पिता का आधा शरीर लिफ्ट के बीच फंसा हुआ था।