रिपोर्ट: फिट दिखने के लिए वजन घटाने वाले इंजेक्शन का सहारा ले रहे भारतीय क्रिकेटर
क्रिकब्लॉगर की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल में खेलने वाले कुछ भारतीय क्रिकेटर्स स्लिम दिखने के लिए माउंजारो और ओज़ेम्पिक जैसे वेट लॉस इंजेक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि कई युवा खिलाड़ी बिना किसी डॉक्टरी सलाह या जरूरत के इन दवाओं को ले रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि इन दवाओं को वजन घटाने का कोई आसान कॉस्मेटिक विकल्प नहीं मानना चाहिए।