रिटायरमेंट के लिए '30X एनुअल एक्सपेंस' रूल क्या है?
मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, '30X सालाना खर्च' का सिद्धांत यह कहता है कि रिटायरमेंट से पहले हर किसी को अपने साल भर के खर्च का 30 गुना पैसा जोड़ लेना चाहिए। इसे ऐसे समझें कि अगर आपका एक साल का खर्च ₹10 लाख है, तो आपको रिटायर होने से पहले कुल ₹3 करोड़ का फंड तैयार रखना होगा।