'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी पर है ₹10,000 करोड़ का कर्ज
न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, मशहूर किताब 'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी पर लगभग 1.2 बिलियन डॉलर यानी 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है। रॉबर्ट की पूर्व पत्नी और बिजनेस पार्टनर किम कियोसाकी ने स्पष्ट किया है कि यह पूरा कर्ज सिर्फ रॉबर्ट का नहीं है, बल्कि यह उनके द्वारा संचालित 1,500 से ज्यादा अपार्टमेंट यूनिट्स से संबंधित है। इसमें रॉबर्ट की व्यक्तिगत देनदारी करीब 30 से 60 मिलियन डॉलर के बीच हो सकती है।