राहुल गांधी ने दिल्ली के वायरल बॉय इरफान से की मुलाकात
सोमवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इरफान से भेंट की, जो जंतर-मंतर पर संविधान की प्रस्तावना सुनाकर सोशल मीडिया पर चर्चा में आए थे। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "दिल्ली की एक बस्ती में रहने वाला यह नौजवान, जिसकी सोच उसकी परिस्थितियों की सीमाओं से परे है। संविधान की उसकी गहरी समझ और देश को देखने का उसका नज़रिया साबित करता है कि भारत की असली शक्ति यहाँ के युवा ही हैं।"