राहुल गांधी के 'RSS-BJP से माफी नहीं' वाले बयान पर बीजेपी का पलटवार
बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के उस दावे पर जवाब दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि वे RSS और बीजेपी से माफी नहीं मांगेंगे। पात्रा का कहना है कि राहुल गांधी के व्यवहार की वजह से जो बातें संसद के भीतर होनी चाहिए थीं, वे अब बाहर हो रही हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी सदन में तो माफी नहीं मांगते, लेकिन अदालतों में उन्हें माफी मांगनी पड़ती है।